कंपनियां

HDFC AMC Q3 Results: HDFC AMC का मुनाफा 31 फीसदी बढ़ा, रेवेन्यू में 39 फीसदी का इजाफा

कंपनी का कुल रेवेन्यू 39.2% बढ़कर ₹934.6 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹671.3 करोड़ था।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- January 14, 2025 | 5:27 PM IST

HDFC AMC Q3FY25 Results: HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने दिसंबर 2024 को खत्म हुई तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों से निवेशकों को खुश कर दिया है। कंपनी का मुनाफा 31% बढ़कर ₹641 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, ऑपरेशन से होने वाली कमाई 39% बढ़कर ₹671.32 करोड़ हो गई। कंपनी के खर्च में मामूली बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में ₹177 करोड़ खर्च था, जो इस बार ₹188 करोड़ हुआ। हालांकि, पिछली तिमाही (Q2 FY25) के ₹199.78 करोड़ के मुकाबले इसमें 6% की कमी आई। सबसे बड़ी राहत टैक्स में मिली, जो पिछली तिमाही के ₹281.8 करोड़ से घटकर ₹198.5 करोड़ हो गया।

संपत्ति और मुनाफे में तगड़ी बढ़त

HDFC AMC की कुल संपत्ति ₹8,035.7 करोड़ तक पहुंच गई है, जो मार्च 2024 में ₹7,557.6 करोड़ थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में भी जबरदस्त उछाल आया है, जो पिछले साल के ₹509 करोड़ से बढ़कर ₹763 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 75.9% से बढ़कर 81.7% हो गया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 (31 मार्च, 2024 को समाप्त) के लिए ₹70 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था, जिसे मंजूरी देकर बांट दिया गया है।

साथ ही, कंपनी ने पात्र कर्मचारियों को 7,500 स्टॉक ऑप्शंस देने की मंजूरी दी है। हर ऑप्शन की कीमत ₹3,834.55 तय की गई है। यह फैसला 14 जनवरी, 2025 को हुई बोर्ड बैठक में लिया गया।

शेयर बाजार में जोश

HDFC AMC के शानदार नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी हलचल देखने को मिली। मंगलवार को कंपनी के शेयर BSE पर ₹3,907.10 पर बंद हुए, जो पिछले दिन के मुकाबले 2% ज्यादा है।

First Published : January 14, 2025 | 3:34 PM IST