कंपनियां

HDFC Life: ₹2.10 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा पहुंचा ₹477 करोड़

HDFC Life ने 2024-25 के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए ₹1,802 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया, जो पिछले साल के ₹1,569 करोड़ से लगभग 15% अधिक है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 17, 2025 | 4:49 PM IST

HDFC Life Insurance ने 2024-25 की चौथे तिमाही में अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 16% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा ₹477 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही (2023-24) में यह ₹412 करोड़ था। HDFC Life की नेट प्रीमियम आय चौथी तिमाही में ₹23,765 करोड़ रही, जो पिछले साल की ₹20,488 करोड़ से अधिक है।

पूरे वित्तीय वर्ष का प्रदर्शन

HDFC Life ने 2024-25 के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए ₹1,802 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया, जो पिछले साल के ₹1,569 करोड़ से लगभग 15% अधिक है।

डिविडेंड की घोषणा

कंपनी ने 2024-25 के लिए ₹2.10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर दिया जाएगा। आज HDFC Life के शेयर बीएसई पर ₹720.10 पर बंद हुए, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.57% की बढ़त है।

First Published : April 17, 2025 | 4:41 PM IST