कंपनियां

HDFC Life Q1 Results: कंपनी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 15 फीसदी बढ़ा

एचडीएफसी लाइफ की कुल प्रीमियम आय 16 प्रतिशत बढ़कर 11,673 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,050 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 4:12 PM IST

HDFC Life Q1 Results:  निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15 फीसदी बढ़कर 415 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़ें : Ultratech Cement Q1 results: सीमेंट कंपनी का नेट प्रॉफिट 7 फीसदी बढ़कर 1,688 करोड़ रुपये पर पहुंचा

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 361 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। एचडीएफसी लाइफ की कुल प्रीमियम आय 16 प्रतिशत बढ़कर 11,673 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,050 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें : ICICI Securities Q1 Results: ब्रोकरेज हाउस का एक फीसदी कम हुआ नेट प्रॉफिट, कमाए 271 करोड़

बीमा कंपनी का पूंजी/जोखिम अनुपात 200 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले जून तिमाही में 178 फीसदी था। कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 1.90 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिये कंपनी को कुल 408 करोड़ रुपये भुगतान करने होंगे। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

ये भी पढ़ें : JSW Steel Q1FY24 results: स्टील की दिग्गज कंपनी को हुआ 189 फीसदी मुनाफा, कमाए 2,428 करोड़ रुपये

First Published : July 21, 2023 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)