facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर CEO भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा में तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला

Advertisement

Ola Electric को कथित तौर पर हर माह 80,000 शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते कंपनी को सर्विस में देरी और समस्यों का निपटान नहीं कर पाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।

Last Updated- October 07, 2024 | 1:08 PM IST

Ola CEO controversy: ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola Electric CEO) कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kumra) के साथ तीखी नोकझोंक के कारण चर्चा में हैं। दरअसल कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स को लेकर एक पोस्ट किया था जिसे लेकर दोनों में बहस छिड़ गई।

बता दें कि यह बहस तब शुरू हुई जब कामरा ने एक डीलरशिप के बाहर भारी तादाद में खड़े ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तस्वीर पोस्ट कर दी। इसमें फोटो में देखा जा सकता है कि कई स्कूटर्स सर्विस के लिए एक जगह पर पड़े हुए हैं।

इस ट्वीट के जवाब अग्रवाल ने कामरा पर कंपनी की आलोचना करने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया, “आप इतनी परवाह कर रहे हैं, तो आइए आप ही हमारी मदद कर दें! मैं इस पेड ट्वीट के लिए आपको असफल कॉमेडी करियर से होने वाली कमाई से भी ज्यादा पैसा दूंगा।”

अग्रवाल ने कहा, “या तो मदद करें या फिर शांत बैठें और हमें सच्चे ग्राहकों के मुद्दों को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करने दें। हम अपने सर्विस नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहे हैं और बैकलॉग जल्द ही साफ कर दिए जाएंगे।”

कामरा ने पलटवार करते हुए सीईओ को अहंकारी कहा, जिस पर अग्रवाल ने जवाब दिया, “चोट लगी? दर्द हुआ? आजा सर्विस सेंटर। बहुत काम है। मैं आपके फ्लॉप शो के भुगतान से बेहतर भुगतान करूंगा।

ओला इलेक्ट्रिक की बढ़ती आलोचना और शिकायतें

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को कथित तौर पर हर महीने लगभग 80,000 शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते कंपनी को सर्विस में देरी और समस्यों का निपटान नहीं कर पाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, कई लोगों को सीईओ भाविश अग्रवाल द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा सही नहीं लगी और उन्होंने सीईओ के व्यवहार की आलोचना की। जबकि कुछ यूजर्स ने अग्रवाल और कामरा दोनों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को स्वीकार किया लेकिन ज्यादातर ने सीईओ के दृष्टिकोण पर निराशा व्यक्त की।

Ola Electric का घट रहा दबदबा

भारत की टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने सितंबर में इस साल की सबसे कम मासिक बिक्री दर्ज की है। इस वजह से इसका बाजार में दबदबा भी कमजोर हो रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, SoftBank समर्थित कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को छोटी प्रतिस्पर्धी कंपनियों और सर्विस नेटवर्क की चुनौतियों के कारण गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ रहा कंपटीशन

Bajaj और TVS ने अपने डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार से Ola को चुनौती दी है। एलारा कैपिटल (Elara Capital) के जय काले के अनुसार, Bajaj ने पिछले साल अपने चेतक ई-स्कूटर्स (Chetak e-scooters) के लिए डीलरशिप की संख्या 100 से बढ़ाकर जून तक 500 कर दी है, जबकि Ola की डीलरशिप संख्या 750 से केवल 800 तक बढ़ी है।

पिछले महीने, एक 26 वर्षीय व्यक्ति को हाल ही में खरीदे गए ई-स्कूटर की खराब सेवा से असंतुष्ट होकर कर्नाटक राज्य में एक Ola शोरूम में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement