कंपनियां

Hero MotoCorp को आयकर विभाग से मिला 605 करोड़ रुपये का नोटिस

Hero MotoCorp ने कहा कि नोटिस छह आकलन वर्षों से संबंधित है, जिसमें 308.65 करोड़ रुपये की कर मांग और 296.22 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 04, 2024 | 10:50 PM IST

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को आयकर विभाग ने छह आकलन वर्षों के लिए ब्याज के साथ लगभग 605 करोड़ रुपये का मांग नोटिस भेजा है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे 3 अप्रैल, 2024 को आयकर विभाग से छह आकलन वर्षों के लिए 30 मार्च, 2024 की तिथि का आकलन आदेश/मांग नोटिस प्राप्त हुआ है। कंपनी के बयान के अनुसार, दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी प्राप्त आदेशों/नोटिस की जांच कर रही है और अपील-सुधार आवेदन दाखिल करने सहित उचित कदम उठाएगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि नोटिस छह आकलन वर्षों से संबंधित है, जिसमें 308.65 करोड़ रुपये की कर मांग और 296.22 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है।

First Published : April 4, 2024 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)