कंपनियां

Hindalco Q1 Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी का नेट मुनाफा 40 प्रतिशत घटा

Hindalco ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी घटकर 53,382 करोड़ रुपये रह गई

Published by
भाषा   
Last Updated- August 08, 2023 | 6:06 PM IST

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि. (Hindalco Industries Ltd) का 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ (net profit) 40 प्रतिशत से अधिक घटकर 2,454 करोड़ रुपये पर आ गया है। आमदनी घटने से कंपनी का मुनाफा भी कम रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 4,119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Hindalco के इनकम में भी आई कमी 

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी घटकर 53,382 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 58,229 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 52,185 करोड़ रुपये से घटकर 50,055 करोड़ रुपये रह गया।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक (MD) सतीश पई ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की शुरुआत हमारे लिए अच्छी रही है। अपने मूल्य वर्धित पोर्टफोलियो का विस्तार करने और परिचालन दक्षता में सुधार के प्रयासों से हम लगातार जारी वृहद आर्थिक दबाव के बीच अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।’

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी है।

First Published : August 8, 2023 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)