Hindalco Q1 Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को अपने जून तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। हिंडाल्को का मुनाफ़ा जून तिमाही में 25.2 प्रतिशत बढ़कर 3074 करोड़ रुपये हो गया।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले की इसी तिमाही में 2,454 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट कमाया था।
फाईलिंग के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल आय एक साल पहले की अवधि के 53,382 करोड़ रुपये से बढ़कर 57,437 करोड़ रुपये हो गई।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी है। हिंडाल्को 26 बिलियन डॉलर की मेटल पावरहाउस कंपनी है। हिंडाल्को राजस्व के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कॉपर रॉड निर्माता (चीन के बाहर) कंपनी है।