कंपनियां

Hindalco Q2 results : नेट प्रॉफिट 2,196 करोड़ रुपये पर स्थिर

Hindalco रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 10, 2023 | 3:04 PM IST

Hindalco Q2 results : आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2,196 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वर्ष समान तिमाही में शुद्ध लाभ 2,205 करोड़ रुपये रहा था।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी की एकीकृत कुल आय घटकर 54,632 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल दूसरी तिमाही में यह 56,504 करोड़ रुपये थी। हिंडाल्को राजस्व के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी है।

First Published : November 10, 2023 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)