कंपनियां

Hindustan Media Ventures Q4 results: मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 11 फीसदी घटा

Hindustan Media Ventures (एचएमवीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 188.05 करोड़ रुपये रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 07, 2024 | 4:41 PM IST

हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 10.74 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 12.08 करोड़ रुपये रहा था।

हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 188.05 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 188.13 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कुल व्यय बढ़कर 219.51 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 207.64 करोड़ रुपये था।

कंपनी का 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 9.95 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में उसे 38.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। पिछले वित्त वर्ष में परिचालन आय 704.09 करोड़ रुपये ही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 713.4 करोड़ रुपये थी।

First Published : May 7, 2024 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)