facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनर्जी सेक्टर में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रमुख अधिग्रहणों पर ध्यान : Honeywell

Advertisement

नैसडैक पर सूचीबद्ध Honeywell ने भारत में सीसीसी के उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी है।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:22 PM IST
एनर्जी सेक्टर में उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रमुख अधिग्रहणों पर ध्यान : Honeywell, Focus on major acquisitions to increase presence in energy sector: Honeywell
Ashish Gaikwad, Vice President and General Manager, Industrial Automation at Honeywell India

विविधीकृत विनिर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज हनीवेल भारत के ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए वैश्विक कंप्रेसर्स कंट्रोल्स कॉरपोरेशन (सीसीसी) जैसे हालिया अधिग्रहणों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हनीवेल इंडिया के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक (इंड​स्ट्रियल ऑटोमेशन) आशीष गायकवाड़ ने बातचीत के दौरान बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

नैसडैक पर सूचीबद्ध इस कंपनी ने भारत में सीसीसी के उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी है। गायकवाड़ ने कहा कि इसमें एंटी-सर्ज तकनीक भी शामिल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से तेल शोधन, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के रिगैसिफिकेशन तथा इस्पात और कोयला क्षेत्रों में किया जाता है।

गायकवाड़ ने कहा कि सीसीसी अपस्ट्रीम, मिडस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम तेल और गैस उद्योग के लिए टर्बोमशीनरी ट्रेन दक्ष सेवाओं के बाजार में अगुआ है, जो सभी महाद्वीपों में मौजूद है। यह अब हनीवेल के प्रोसेस कंट्रोल डिवीजन का हिस्सा है।

गायकवाड़ ने कहा कि कंप्रेसन के दौरान सामग्री में पीछे की ओर बहने की प्रवृत्ति होती है, जिससे इन महंगी मशीनों को नुकसान पहुंच सकता है और दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ज्यादातर अंतिम स्तर वाले ग्राहक यह तकनीक खरीदना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा इसके परिणामस्वरूप ओएनजीसी, गेल, पेट्रोनेट एलएनजी जैसी ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों और रिफाइनरी चलाने वाली सार्वजनिक तथा निजी कंपनियों के पास पहले से ही यह समाधान है। हनीवेल का मानना है कि हालांकि मौजूदा बाजार पहले से ही बहुत बड़ा है, लेकिन कार्बन कैप्चर जैसे क्षेत्र नए बाजार उपलब्ध कराते हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement