कंपनियां

HPCL Q4 Results: नेट प्रॉफिट 25% गिरकर 2,709.31 करोड़ रुपये हुआ

HPCL ने तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 6.93 अमेरिकी डॉलर कमाए, जबकि पिछली तिमाही में प्रति बैरल 8.50 अमेरिकी डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन था।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 09, 2024 | 3:42 PM IST

HPCL Q4 Results: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज यानी गुरुवार को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी ने कम रिफाइनिंग मार्जिन के कारण अपने मार्च तिमाही के नेट प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने प्रत्येक दो शेयर पर एक बोनस शेयर देने की भी घोषणा की।

कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,709.31 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,608.32 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 6.93 अमेरिकी डॉलर कमाए, जबकि पिछली तिमाही में प्रति बैरल 8.50 अमेरिकी डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन था।

यह भी पढ़ें: SBI Q4 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट 24 फीसदी बढ़ा, 13.70 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

HPCL के निदेशक मंडल ने प्रत्येक दो शेयर पर एक बोनस शेयर देने की घोषणा भी की है।

जनवरी-मार्च 2023 में 1.15 लाख करोड़ रुपये की तुलना में टर्नओवर 1.22 लाख करोड़ रुपये अधिक था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में एचपीसीएल का शुद्ध मुनाफा 16,014.61 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में उसे 6,980.23 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

First Published : May 9, 2024 | 3:42 PM IST