कंपनियां

HT Media Q1 Result: कंपनी का शुद्ध घाटा पहली तिमाही में कम होकर 18.98 करोड़ रुपये पर

HT Media की परिचालन आय जून तिमाही में 6.34 प्रतिशत घटकर 393.42 करोड़ रुपये रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 29, 2023 | 12:48 PM IST

HT Media Q1 Result: एचटी मीडिया लिमिटेड (HT Media Limited) ने शुक्रवार को कहा कि जून 2023 में समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 18.98 करोड़ रुपये रहा।

एचटी मीडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 41.80 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें : Zeal Global IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, 1 अगस्त तक लगेगी बोली

कंपनी की परिचालन आय जून तिमाही में 6.34 प्रतिशत घटकर 393.42 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 420.09 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में एचटी मीडिया का कुल खर्च 6.16 प्रतिशत घटकर 466.14 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, जून तिमाही में इसकी कुल आय 3.12 प्रतिशत बढ़कर 445.17 करोड़ रुपये रही।

ये भी पढ़ें : Netweb Tech IPO: लिस्टिंग वाले दिन दोगुना हुआ पैसा, 90% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

First Published : July 29, 2023 | 10:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)