कंपनियां

HUL Q4 रिजल्ट आने वाले हैं… डिविडेंड पर सबकी नजर

30 अप्रैल को आएंगे HUL के नतीजे, बोर्ड मीटिंग में फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला संभव

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 03, 2026 | 3:18 PM IST

अप्रैल महीने में कंपनियों के तिमाही नतीजों का सीजन शुरू हो गया है और इसी बीच बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने भी अपने Q4 FY26 के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि वह 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को अपने जनवरी-मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजे जारी करेगी। यह जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

कब आएंगे नतीजे

HUL ने बताया कि 30 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें तिमाही और सालाना नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। उम्मीद है कि कंपनी अपने नतीजे सुबह करीब उसी समय जारी कर सकती है, जैसे उसने पिछली बार यानी Q3 के नतीजे सुबह करीब 10 बजे के आसपास जारी किए थे।

डिविडेंड पर भी फैसला संभव

कंपनी की बोर्ड मीटिंग में सिर्फ नतीजों पर ही नहीं, बल्कि शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी फैसला हो सकता है। अगर डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो इसकी जानकारी उसी दिन एक्सचेंज को दे दी जाएगी। HUL ने यह भी कहा है कि नतीजों के बाद उसी दिन निवेशकों और एनालिस्ट्स के लिए एक प्रेजेंटेशन भी रखा जाएगा, जिसमें कंपनी अपने प्रदर्शन और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देगी।

पिछली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन

अगर Q3 FY26 की बात करें तो कंपनी का मुनाफा कुछ दबाव में रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 2,118 करोड़ रुपये रह गया था, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3,027 करोड़ रुपये था। हालांकि पूरे आंकड़े देखें तो कंपनी का कुल मुनाफा 6,603 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 121 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी की आय यानी रेवेन्यू बढ़कर 16,441 करोड़ रुपये हो गई थी, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 5.6 प्रतिशत ज्यादा है।

डिविडेंड देने का अच्छा रिकॉर्ड

HUL अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है।

  • 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था
  • नवंबर में 19 रुपये और जून में 24 रुपये
  • 2024 में भी कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया था

इससे उम्मीद है कि इस बार भी निवेशकों को डिविडेंड मिल सकता है। गुरुवार को HUL का शेयर मामूली बढ़त के साथ 2065 रुपये पर बंद हुआ। अब निवेशकों की नजर 30 अप्रैल पर टिकी है, जहां नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान हो सकता है। कंपनी का प्रदर्शन और आगे का संकेत शेयर की दिशा तय करने में अहम रहेगा।

First Published : April 3, 2026 | 3:18 PM IST