कंपनियां

Hyundai: भारतीय बाजार में नई SUV उतारने की तैयारी

Published by
भाषा
Last Updated- April 05, 2023 | 7:27 PM IST

वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (HMI) भारतीय बाजार में नया स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) उतारने की तैयारी कर रही है। बहरहाल, कंपनी घरेलू बाजार में SUV सेगमेंट में वेन्यू, क्रेटा, अल्कजार और टूसों जैसे मॉडल बेचती है।

HMI के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तरुण गर्ग ने बयान में कहा कि हुंदै नए परिवहन अनुभवों को आगे बढ़ाने वाली कंपनियों में से एक है। हम एक बार फिर ग्राहकों के लिए नई SUV लाने जा रहे हैं जो जल्द बाजार में उपलब्ध होगी। हालांकि, कंपनी ने इंजन या वाहन के आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 

First Published : April 5, 2023 | 7:27 PM IST