facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBBI के नए दिशानिर्देश, ऋणदाताओं की समिति के फैसलों में बढ़ेगी पारदर्शिता और निष्पक्षता

Advertisement

स्व-नियामक दिशानिर्देशों में सीओसी को फैसला लेने के दौरान ईमानदारी, गोपनीयता और निष्पक्षता बरकरार रखने और किसी भी प्रकार के हितों के टकराव का खुलासा करना होगा।

Last Updated- August 08, 2024 | 11:14 PM IST
IBBI के नए दिशानिर्देश, ऋणदाताओं की समिति के फैसलों में बढ़ेगी पारदर्शिता और निष्पक्षता IBBI introduces self-regulatory guidelines for committee of creditors

भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के लिए नए दिशानिर्देश पेश किए हैं। इससे प्रक्रियाओं में होने वाली देरी को रोकने में मदद मिलेगी और प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

स्व-नियामक दिशानिर्देशों में सीओसी को फैसला लेने के दौरान ईमानदारी, गोपनीयता और निष्पक्षता बरकरार रखने और किसी भी प्रकार के हितों के टकराव का खुलासा करना होगा। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, पेशेवर क्षमता सुनिश्चित करने के लिए सीओसी को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता के प्रावधानों, नियमों की पूरी जानकारी रखनी होगी।

मूल्य प्राप्ति में सुधार के लिए आईबीबीआई दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सीओसी को ऋणशोधन अक्षमता पेशेवर द्वारा मार्केटिंग रणनीति तैयार करने में पूरा योगदान देना चाहिए और कॉरपोरेट देनदार की परिसंपत्तियों की मार्केटिंग के लिए भी उपाय करने चाहिए।

आईबीबीआई ने कहा है कि ऋणदाताओं की समिति को मुकदमेबाजी से बचने के लिए सदस्यों के किसी भी प्रकार के विवाद, खासकर दावों से संबंधित, बातचीत अथवा अन्य गैर रंजिश के तरीकों से हल करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

शार्दुल अमरचंद मंगलदास ऐंड कंपनी की पार्टनर मीशा ने कहा, ‘ऐसे दिशानिर्देश लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सीओसी के सदस्य निष्पक्ष, सुसंगत और व्यावसायिक निर्णयों के बजाय मामलों के आधार पर अदूरदर्शी फैसले ले रहे थे ताकि उनके संस्थानों को लाभ पहुंचे।’

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement