कंपनियां

IFFCO दो लाख टन अमोनिया ACME से खरीदेगी

IFFCO के निदेशक बीरिंदर सिंह ने कहा, ‘यह उर्वरक उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में नवाचार के हमारे चल रहे प्रयासों में एक कदम है।’

Published by
भाषा   
Last Updated- April 05, 2024 | 10:25 PM IST

प्रमुख सहकारी उर्वरक कंपनी इफको नवीकरणीय ऊर्जा के जरिये उत्पादित करीब दो लाख टन अमोनिया की एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस से खरीद करेगी। इफको ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने वाणिज्यिक ग्रेड अमोनिया की आपूर्ति के लिए नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस अमोनिया का उत्पादन नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल से ओडिशा के गोपालपुर स्थित एसीएमई के संयंत्र में किया जाएगा और इसे भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) को आपूर्ति की जाएगी। इफको ने कहा कि वह एसीएमई द्वारा आपूर्ति की गई अमोनिया का उपयोग ओडिशा में पारादीप इकाई और गुजरात में कांडला इकाई में जटिल उर्वरकों के निर्माण के लिए करेगी।

इफको के निदेशक बीरिंदर सिंह ने कहा, ‘यह उर्वरक उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में नवाचार के हमारे चल रहे प्रयासों में एक कदम है।’ एसीएमई के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी हिरेन मेहता ने कहा कि यह साझेदारी टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के मिशन में महत्वपूर्ण छलांग है।

First Published : April 5, 2024 | 10:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)