facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIFCL ने एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 8,800 करोड़ रुपये के ऋण को दी मंजूरी

Advertisement

जयशंकर ने कहा कि देश के करीब सभी प्रमुख हवाई अड्डों के विकास में IIFCL का योगदान है।

Last Updated- October 08, 2023 | 11:06 PM IST
Airport

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने देश में हवाई अड्डों और नागरिक विमानन अवसंरचना के विकास के लिए 8,800 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए हैं। IIFCL के प्रबंध निदेशक पी आर जयशंकर ने बताया कि सरकार का देश में नागरिक विमानन क्षेत्र को विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है और इस सपने को साकार करने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक IIFCL ने हवाई अड्डा परियोजनाओं के विकास के लिए करीब 4,000 करोड़ रुपये के वितरण के साथ करीब 8,800 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए हैं।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी भारत में हवाई अड्डों के प्रमुख निवेशकों में से एक है और उसने करीब 74,000 करोड़ रुपये के कुल परियोजना परिव्यय के साथ हवाई अड्डों का समर्थन किया है।

हवाई यात्रा की बढ़ रही मांग

जयशंकर ने कहा कि देश के करीब सभी प्रमुख हवाई अड्डों के विकास में IIFCL का योगदान है। हवाई अड्डा क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में सकारात्मक प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि भारत में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसके बुनियादी ढांचे की क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है।

नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 तक पांच वर्षों में नागरिक विमानन क्षेत्र के लिए करीब 91,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की परिकल्पना की गई है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 5:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement