facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडिया ग्रिड ने महाराष्ट्र में पहली बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली चालू की

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 6:57 PM IST
India Grid commissions first battery energy storage system in Maharashtra
BS

इंडिया ग्रिड ट्रस्ट ने महाराष्ट्र में धुले सबस्टेशन में सौर पैनल के साथ अपनी पहली बैटरी भंडारण प्रणाली (BSES) परियोजना चालू की है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि परियोजना सबस्टेशन की खपत की अतिरिक्त जरूरत को पूरा करेगी। यह न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी बल्कि क्षेत्र में ऊर्जा बदलाव के अवसरों में हमारी उपस्थिति के विस्तार को लेकर एक नमूने के रूप में काम करेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हर्ष शाह ने कहा कि यह सुविधा सौर और बैटरी भंडारण प्रणाली के क्षेत्र में ऊर्जा बदलाव के अवसरों में भाग लेने को इंडिया ग्रिड की क्षमता को बढ़ाने के लिये एक परीक्षण स्थल के रूप में भी काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘इस परियोजना के सुचारू रूप से काम करने के साथ हम अपने अन्य सबस्टेशन में इसी तरह की प्रणालियों को लगाने और अपने परिचालन स्तर पर उत्सर्जन को कम करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें : Solar Plants को उपकरण शुल्क से छूट की उम्मीद

इंडिया ग्रिड देश के बिजली क्षेत्र में पहला बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट है। कंपनी के पास 17 बिजली परियोजनाएं, 46 पारेषण लाइन, 13 सबस्टेशन और 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement