कंपनियां

भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक : IndiGo

इंडिगो 63 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ घरेलू बाजार में सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 26, 2023 | 4:13 PM IST

इंडिगो (IndiGo) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक है। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धा है।

इंडिगो 63 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ घरेलू बाजार में सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।

यह भी पढ़ें : Play Store को लेकर गूगल की याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई करेगा NCLAT

इसके अलावा एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का भी विस्तार कर रही है। एयरलाइन 32 अंतरराष्ट्रीय और 81 घरेलू गंतव्यों को जोड़ती है। एल्बर्स के अनुसार, भारत एक अविश्वसनीय और दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से है।

उन्होंने कहा कि इंडिगो ‘परिपक्वता के चरण’ से गुजर रही है। उन्होंने भारत में विमानन केंद्र बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

First Published : September 26, 2023 | 4:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)