facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडियन बैंक का मुनाफा 36% उछला, दूसरी तिमाही में ₹2707 करोड़ का लाभ

Advertisement

इंडियन बैंक की सितम्बर तिमाही के दौरान कुल आय बढ़कर 17,770 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,736 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 28, 2024 | 4:25 PM IST
Indian Bank

Indian Bank Q2 Results: पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,707 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। चेन्नई स्थित बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,988 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 17,770 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,736 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 15,348 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 13,743 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय (NII) पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के 5,741 करोड़ रुपये से आठ प्रतिशत बढ़कर 6,194 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (NPA) में सुधार देखा, जो सितंबर, 2024 के अंत में सकल ऋण पर घटकर 3.48 प्रतिशत रह गईं। एक साल पहले यह आंकड़ा 4.97 प्रतिशत था।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत के 0.60 प्रतिशत से घटकर सितंबर, 2024 के अंत में 0.27 प्रतिशत पर आ गया।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement