facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय IT सेक्टर का खर्च 13.2 प्रतिशत बढ़ने के आसार, 138.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

Advertisement

IT spending in India: भारत में सॉफ्टवेयर सेगमेंट में खर्च 2024 में 18.6 प्रतिशत की सर्वा​धिक वृद्धि दर से बढ़ने का अनुमान है

Last Updated- April 17, 2024 | 10:03 PM IST
IT Sector

भारतीय आईटी क्षेत्र में खर्च 2024 में बढ़कर 138.9 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल (122.6 अरब डॉलर) की तुलना में 13.2 प्रतिशत की दो अंक की वृद्धि है। यह अनुमान गार्टनर द्वारा जताया गया है। खर्च में यह वृद्धि सभी प्रमुख सेगमेंट में दर्ज किए जाने की संभावना है, जिनमें सॉफ्टवेयर, डिवाइस, आईटी सर्विस और डेटा सेंटर सिस्टम शामिल हैं। सभी सेगमेंट में, भारत में सॉफ्टवेयर खर्च 2024 में 18.6 प्रतिशत की सर्वा​धिक वृद्धि दर से बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद डिवाइस सेगमेंट के लिए यह आंकड़ा 13.8 प्रतिशत रहने की संभावना है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारतीय सीआईओ मौजूदा चुनौतीपूर्ण परिवेश में सॉफ्टवेयर परिसंप​त्तियों का लाभ हासिल करने के लिए वृद्धि, ग्राहक अनुभव और परिचालन दक्षता को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। ‘रिकरिंग रेवेन्यू मॉडल’ आईटी की लागत को अनुकूल बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं और सॉफ्टवेयर खर्च में इजाफा हो रहा है।’

भारत में जेनएआई खर्च के बारे में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अल्पाव​धि में इस सेगमेंट से प्राप्त होने वाला राजस्व बेहद सीमित होगा, क्योंकि भारतीय मुख्य सूचना अ​धिकारी (सीआईओ) मौजूदा समय में प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखकर योजनाओं और मूल्यांकन पर जोर दे रहे हैं। अनुमानों के अनुसार, वै​श्विक रूप से आईटी खर्च 2024 में बढ़कर 5.06 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है, जो 2023 के मुकाबले 8 प्रतिशत की वृद्धि है।

अनुमान के अनुसार, जेनएआई प्रोसेसिंग के लिए बढ़ती मांग की मदद से, डेटा सेंटर प्रणालियों पर खर्च भी वै​श्विक रूप से 2023 के 4 प्रतिशत से बढ़कर चालू वर्ष में 10 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। गार्टनर के उपाध्यक्ष एवं विश्लेषक जॉन डेविड लवलॉक ने कहा, ‘हम बात जेनएआई की हो, तो हम कहानी, योजना, क्रियान्वयन का चक्र देख रहे हैं। 2023 में, उद्यमी जेनएआई की कहानी बता रहे थे और 2024 में हम इनमें से ज्यादातर को 2025 में क्रियान्वयन के लिए योजना बनाते देख रहे हैं।’

एक अध्ययन के अनुसार, 2024 में, एआई सर्वरों का कुल हाइपरस्केलर सर्वर खर्च में करीब 60 प्रतिशत योगदान रहेगा। लवलॉक ने कहा, ‘साथ ही बाजारों में सेवा प्रदाताओं द्वारा खर्च बढ़ाया जा रहा है, जिससे सर्वर और सेमीकंडक्टर जैसी बड़े आकार की जेनएआई परियोजनाओं को मदद मिल रही है।’

गार्टनर ने डिवाइस सेगमेंट के खर्च में भी वृद्धि का अनुमान जताया है। 2024 के दौरान इस सेगमेंट का खर्च 688 अरब डॉलर रह सकता है, जो 2023 के 664 अरब डॉलर से 3.6 प्रतिशत अ​धिक है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्रीमियम और बेसिक फोन में जेनएआई क्षमताएं जुड़ने से भी इस बदलाव को बढ़ावा मिल रहा है।’

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement