कंपनियां

Indian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग पर

Q4 FY26 नतीजों के साथ इंडियन ऑयल आज फाइनल डिविडेंड पर ले सकती है फैसला, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग पर

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 18, 2026 | 9:05 AM IST

Indian Oil Dividend: देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनियों में शामिल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) आज यानी 18 मई 2026 को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे साल के नतीजे जारी करेगी। कंपनी के निवेशकों की नजर सिर्फ कमाई पर नहीं बल्कि डिविडेंड के ऐलान पर भी टिकी हुई है। IOC ने इससे पहले एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 18 मई को होगी। इस बैठक में जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने कहा कि बोर्ड बैठक में शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार किया जा सकता है।

क्या होता है डिविडेंड?

डिविडेंड वह रकम होती है जो कंपनियां अपने मुनाफे में से निवेशकों को इनाम के तौर पर देती हैं। यह रकम सीधे शेयरधारकों के खाते में भेजी जाती है। डिविडेंड का फैसला कंपनी का बोर्ड करता है।

IOC ने यह भी बताया कि कंपनी 19 मई 2026 को दोपहर 3 बजे निवेशकों और विश्लेषकों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करेगी। इसमें कंपनी Q4 FY26 के वित्तीय प्रदर्शन पर चर्चा करेगी। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इंडियन ऑयल लगातार अपने निवेशकों को डिविडेंड देती रही है।

कंपनी ने 2026 में अब तक एक बार 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। वहीं 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था – दिसंबर में 5 रुपये और अगस्त में 3 रुपये प्रति शेयर। 2024 में IOC ने 7 रुपये का डिविडेंड दिया था। जबकि 2023 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था – नवंबर में 5 रुपये और जुलाई में 3 रुपये प्रति शेयर।

यह पढ़ें: L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Indian Oil का पिछली तिमाही में जोरदार बढ़ा था मुनाफा

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में इंडियन ऑयल का मुनाफा शानदार तरीके से बढ़ा था। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर चार गुना से ज्यादा बढ़कर 12,126 करोड़ रुपये पहुंच गया था। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,874 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 322 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

कंपनी की कमाई भी बढ़ी

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से आय 7 फीसदी बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी अवधि में यह 2.16 लाख करोड़ रुपये थी। हालांकि खर्च भी बढ़ा, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) बढ़कर 15,992 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह पढ़ें: सिगरेट बनाने वाली यह कंपनी देगी 1650% का डिविडेंड, शेयरों ने सिर्फ दो साल में दिया है 104% का रिटर्न

Indian Oil Share में शुक्रवार को आई गिरावट

शुक्रवार को BSE पर इंडियन ऑयल का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 134.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 140.25 रुपये पर बंद हुआ था।

First Published : May 18, 2026 | 9:00 AM IST