facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Oil Q1 Results: ऑयल कंपनी को हुआ 13,750 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, 12 फीसदी गिरा रेवेन्यू

Advertisement

Q1FY24 के लिए Indian Oil की कुल आय 2.21 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 2.52 लाख करोड़ रुपये थी

Last Updated- July 28, 2023 | 3:41 PM IST
Indian Oil

भारत की दिग्गज ऑयल कंपनी इंडियन ऑयर कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOC) ने वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही के लिए 13,750 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।

पिछले साल की इसी तिमाही (Q1F23) में ऑयल कंपनी को 1,992.53 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1YFY24) में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही के आधार पर (QoQ) 36.7 प्रतिशत हो गया। वहीं, 31 मार्च को समाप्त हुई वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 10,058.69 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

रेवेन्यू घटा

Q1FY24 में परिचालन से राजस्व (revenue from operations ) 2.2 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 2.5 लाख करोड़ रुपये था। यह सालाना आधार पर (YoY) 12.21 फीसदी की गिरावट है।

तिमाही आधार पर (QoQ), परिचालन के लिए राजस्व 2.36 प्रतिशत कम था। Q4FY23 में यह 2.26 लाख करोड़ रुपये था।

Indian Oil के टोटल इनकम में भी आई कमी

Q1FY24 के लिए कुल आय 2.21 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 2.52 लाख करोड़ रुपये थी। यह सालाना आधार पर 12.1 फीसदी की गिरावट है।

तिमाही आधार पर (QoQ) कुल इनकम 2.75 प्रतिशत कम थी। Q4FY23 में यह 2.28 लाख करोड़ रुपये थी।

विदेशों से हुए कई सौदे

इस महीने की शुरुआत में, तेल प्रमुख ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की Abu Dhabi Gas Liquefaction Co Ltd (ADNOC LNG) और फ्रांस की France’s TotalEnergies के साथ लांग-टर्म लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) आयात सौदे पर हस्ताक्षर किए।

इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और UAE यात्रा के दौरान इन सौदों पर हस्ताक्षर किए गए।

कंपनी ने कहा कि इन दोनों सौदों के तहत आपूर्ति 2026 से शुरू होगी।

BPCL, IOC की बिक्री में भी देखने को मिली बढ़ोतरी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून की बारिश के कारण भारत की ऑयल डिमांड जून में कम हो गई। जबकि मई में डीजल की रिकॉर्ड बिक्री के कारण इसकी मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

विश्लेषकों ने कहा कि कंपनियों ने कई महीनों से पंप कीमतों में संशोधन नहीं किया है, लेकिन पिछले साल के उच्चतम स्तर से कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 फीसदी की गिरावट से रिफाइनर्स को मदद मिली है।

दूसरी तेल कंपनी और सरकारी रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉर्प (Bharat Petroleum Corp ) भी बुधवार को मुख्य रूप से उच्च मार्केटिंग मार्जिन के कारण, एक साल पहले घाटे से मुनाफे में आ गई।

रूस से हो रहे आयात

भारतीय रिफाइनर्स भी सस्ता रूसी क्रूड खरीद रही हैं।

Indian Oil, अपनी यूनिट चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum) के साथ, भारत की पांच मिलियन बैरल-प्रतिदिन की रिफाइनिंग क्षमता के लगभग एक तिहाई को नियंत्रित करती है।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement