facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बस निर्माताओं की बेरुखी, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में नहीं दिलचस्पी

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 11:18 PM IST
Indifference of bus manufacturers, no interest in government contracts
Creative Commons license

टाटा मोटर्स (Tata Motors), JBM ऑटो और PMI इलेक्ट्रो समेत भारत के बड़े बस निर्माताओं ने करीब 5,000 इले​क्ट्रिक बसों (E-Buses) की सप्लाई के लिए नए सरकारी कॉन्ट्रैक्ट के लिए बोली नहीं लगाई है। तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इन निर्माताओं को आशंका है कि उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल पाएगा।

उद्योग के एक अ​धिकारी ने कहा कि कुछ कंपनियां ​निविदा दस्तावेजों में नए श्रम संबं​धित क्लॉज की वजह से भी दूरी बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अगले कुछ वर्षों के दौरान पूरे देश में 50,000 इले​​क्ट्रिक बसें पेश करना चाहती है, जिसकी लागत 12 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इसके लिए, राज्य सरकारों से मांग बढ़ रही है और कॉन्ट्रैक्ट या निविदाओं में तेजी आ रही है। करीब 11,000 इले​क्ट्रक बसों के लिए पहली दो निविदाओं में सरकार को TATA, JBM, अशोक लीलैंड, PMI इलेक्ट्रो और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक समेत प्रमुख बस निर्माताओं से बोलियां मिलीं।

उद्योग के जानकारों का कहना है कि हालांकि अभी तक भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं हुई है, लेकिन राज्य परिवहन निगमों ने शुरू में (जब तेल-गैस इंजन वाहनों की खरीद की गई थी) बस निर्माताओं को भुगतान में विलंब किया था।

Also Read: E-Buses की निविदा में स्विच शीर्ष बोलीदाता

उद्योग और सरकारी अ​धिकारियों ने बताया कि 4,675 बसों के लिए तीसरी निविदा जनवरी में खुली थी और इस सप्ताह बंद हुई, लेकिन सिर्फ एक भारतीय EV स्टार्टअप एका मोबिलिटी के स्वामित्व वाली पिनेकल इंडस्ट्रीज से ही बोलियां मिलीं। टाटा मोटर्स, JBM ऑटो, PMI इलेक्ट्रो और एका मोबिलिटी ने इस संबंध में प्रतिक्रिया जानने के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement