कंपनियां

Indigo का दोगुने विस्तार का लक्ष्य, हर हफ्ते एक विमान आ रहा

Indigo 60 प्रतिशत से कुछ अधिक की घरेलू बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 27, 2024 | 10:22 PM IST

इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन का लक्ष्य 2030 तक नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ-साथ गंतव्यों का आकार दोगुना करना है। इंडिगो 60 प्रतिशत से कुछ अधिक की घरेलू बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है।

यह ए321 एक्सएलआर विमान पर भी बड़ा दांव लगा रही है, जिसके ‘2025 में’ उसके बेड़े का हिस्सा बनने की उम्मीद है। इसको शामिल करके एयरलाइन का मकसद विदेशी उपस्थिति को और बढ़ाना है।

पीटर एल्बर्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ उसका विस्तार करने का प्रयास कर रही इंडिगो का अगला बड़ा लक्ष्य दशक के अंत तक अपना आकार दोगुना करना होगा। अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए इंडिगो प्रमुख ने कहा हर हफ्ते एक विमान आ रहा है।

First Published : March 27, 2024 | 10:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)