कंपनियां

Indigo एयरलाइन की अपने पंख फैलाने की योजना…30 नए बड़े विमानों का ऑर्डर दिया

इंडिगो में फिलहाल 350 विमानों का परिचालन होता है। कंपनी ने पिछले साल जून में एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 25, 2024 | 7:30 PM IST

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo Airline) ने चौड़े आकार के 30 A350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है। अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार कर रही एयरलाइन ने गुरुवार को यह घोषणा की।

कंपनी अभी तक सिर्फ पतले आकार के एयरबस विमानों का परिचालन कर रही है। हालांकि, कंपनी ने इस्तांबुल मार्ग पर परिचालन के लिए तुर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमान लीज पर लिए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 30 A350-900 विमानों का ऑर्डर देकर वह चौड़े आकार वाले विमानों का परिचालन करने वाली कंपनियों में शामिल हो जाएगी। इन विमानों में रॉल्स रॉयस के ट्रेंट एक्सडब्ल्यूबी इंजन होता है।

इंडिगो फिलहाल 350 विमानों का करती है परिचालन

इंडिगो में फिलहाल 350 विमानों का परिचालन होता है। कंपनी ने पिछले साल जून में एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया था। यह किसी एयरलाइन द्वारा एक बार में दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर था।

First Published : April 25, 2024 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)