कंपनियां

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, एयरलाइन के बड़े ऑपरेशनल संकट के बाद छोड़ा पद

नवंबर-दिसंबर के बड़े ऑपरेशनल संकट और उड़ानों में भारी गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेते हुए इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी में बड़ी हलचल

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 10, 2026 | 6:54 PM IST

इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स ने मंगलवार को अचानक इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से तुरंत प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया। एल्बर्स सितंबर 2022 से इंडिगो के सीईओ थे।

यह इस्तीफा उस बड़े उलझन के कुछ महीने बाद आया है, जब दिसंबर के पहले हफ्तों में इंडिगो ने करीब 4,500 उड़ानें रद्द कर दी थीं। इन वजह से हजारों-हजार पैसेंजर फंस गए थे और काफी परेशानी हुई थी। सरकार की तरफ से पायलटों की थकान कम करने के लिए नए सख्त नियम लागू किए गए थे, लेकिन इंडिगो समय पर रोस्टर में बदलाव नहीं कर पाई। इसी वजह से इतनी सारी उड़ानें कैंसल हो गईं।

कंपनी ने पैसेंजर्स से माफी भी मांगी थी। इस पूरे मामले में एविएशन रेगुलेटर की तरफ से जांच हुई और इंडिगो पर काफी सवाल उठे थे। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एविएशन मार्केट में कम कंपटीशन की वजह से भी ऐसी परेशानियां और चर्चा में आईं।

फिलहाल अभी के लिए इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया कंपनी को संभालेंगे। भाटिया की कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है, जिसके पास दिसंबर तक 35.69 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। नया सीईओ आने तक भाटिया अंतरिम में जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले साल एल्बर्स ने नई दिल्ली में एक बड़ी ग्लोबल एयरलाइंस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्टेज शेयर किया था, जहां इंडिगो होस्ट एयरलाइन थी। 

First Published : March 10, 2026 | 6:24 PM IST