facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI chip export ban: AI चिप निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंध से भारत की AI योजनाओं पर संकट, उद्योग जगत ने जताई चिंता

Advertisement

भारतीय AI क्षेत्र को जीपीयू की सीमित पहुंच और बढ़ती लागत का सामना करना पड़ सकता है।

Last Updated- January 15, 2025 | 11:23 PM IST
India, US forge semiconductor supply chain, innovation partnership

अमेरिकी सरकार द्वारा एआई चिप निर्यात सीमित करने वाले नियम लाए जाने के ऐलान के एक दिन बाद भारतीय उद्योग जगत के प्रमुखों और संघों ने चिंता जताई है कि इस कार्रवाई से भारत के एआई क्षेत्र पर असर पड़ेगा। उद्योग जगत की कंपनियों और संगठनों के अनुसार जीपीयू तक सीमित पहुंच के कारण इन नियमों से एआई विकास में बाधा उत्पन्न होगी और इन से खरीद लागत में भी इजाफा हो सकता है।

इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के अध्यक्ष अशोक चांडक ने कहा, ‘बड़े स्तर वाले एआई डेटा सेंटर, जिनके लिए कई सैकड़ों-हजारों जीपीयू की आवश्यकता होती है, में विलंब हो सकता है या उनका आकार छोटा किया जा सकता है, जिससे वैश्विक कंपनियों को भारतीय उद्यमों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी लाभ मिल सकता है।’

भारत के राष्ट्रीय एआई मिशन का लक्ष्य सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से 10,000 से अधिक जीपीयू के साथ बुनियादी ढाँचा विकसित करना है, जिसे पाँच वर्षों में ₹10,000 करोड़ के निवेश से समर्थन प्राप्त है। एचसीएल के संस्थापक, ईपीआईसी फाउंडेशन के अध्यक्ष और एमजीबी नेशनल क्वांटम मिशन ऑफ इंडिया के अजय चौधरी ने कहा कि भारत को अपने चिप्स के डिजाइन और निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement