facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमित शाह ने कहा, BBSSL भारत के स्वदेशी व पारंपरिक बीजों की रक्षा करेगी

Advertisement

शाह ने किसानों को गुणवत्तापरक प्रामाणिक बीज मुहैया कराने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि बीबीएसएसएल की स्थापना प्रामाणिक बीजों का घरेलू उत्पादन

Last Updated- October 26, 2023 | 11:07 PM IST
File Photo: Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि नवगठित राष्ट्रीय स्तर की भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) भारत के स्वेदशी व पारंपरिक बीजों की रक्षा करेगी और इस दौरान उनकी जेनेटिक व शुद्धता भी सुनिश्चित करेगी।

शाह ने किसानों को गुणवत्तापरक प्रामाणिक बीज मुहैया कराने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि बीबीएसएसएल की स्थापना प्रामाणिक बीजों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत में प्रामाणिक बीजों का उत्पादन केवल 465 लाख टन है। इसमें सहकारी क्षेत्र की हिस्सेदारी केवल एक प्रतिशत के करीब है। प्रामाणिक बीजों की मांग तीन गुना बढ़ने की उम्मीद है और इसमें सहकारी क्षेत्र को 33 फीसदी हिस्सेदारी का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

शाह ने नवगठित बीबीएसएसएल के ‘सहकारी क्षेत्र के जरिये बेहतर और परंपरागत बीजों के उत्पादन’ की राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘भारत उन गिने-चुने देशों में है जहां प्राचीन समय से खेती की जा रही है। लिहाजा हमारे पारंपरिक बीज प्रकृत्ति के अनुकूल हैं और स्वास्थ्यवर्धक हैं। अभी ऐसे बीजों की विश्व में मांग बहुत ज्यादा है। हमें पारंपरिक बीजों का संरक्षण करने की जरूरत है और इससे स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार होता है। इसे नए बीज सहकारी बीबीएसएलएल के जरिये किया जाएगा।’

बीबीएसएसएल को भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लि. (इफको), कृषक भारती कोऑपरेटिव लि. (कृभको) भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड), राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने संयुक्त रूप से प्रवर्तित किया है। इस अवसर पर शाह ने लोगो, वेबसाइट और पुस्तिका का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने बीबीएसएसएल के सदस्यों को प्रमाणपत्र भी दिए। बीबीएसएसएल ने छोटे स्तर पर शुरुआत की है लेकिन यह सहकारी संस्था भारत के बीज उत्पादन में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली है। शाह ने कहा कि यह गवगठित सहकारी संस्था आने वाले वर्षों में बीजों के संरक्षण, संवर्द्धन और शोध कार्य में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।

किसानों को वैज्ञानिक रूप से तैयार प्रमाणित बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे न केवल किसान प्रभावित हो रहे हैं बल्कि देश का खाद्यान्न उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वैश्विक बीज उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम होने पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि बीबीएसएसएल भारत से प्रमाणित बीजों का निर्यात बढ़ाएगी। इस सहकारी का पूरा लाभ किसानों में बांटा जाएगा। शाह ने कहा कि बीबीएसएसएल बीजों के उत्पादन, परीक्षण, प्रमाणन, प्रसंस्करण, भंडारण, लेबलिंग, पैकेजिंग और निर्यात पर साथ-साथ काम करेगी।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement