facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सहकारी चीनी मिलों को एथेनॉल में होगा बड़ा फायदा, लेकिन प्राइवेट मिलों के लिए खतरे की घंटी!

Advertisement

2024-25 में एथेनॉल आपूर्ति के लिए सहकारी चीनी मिलों को प्राथमिकता, निजी मिलों पर असर

Last Updated- December 18, 2024 | 10:06 PM IST
ethanol production

तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने नवंबर से शुरू हुए आपूर्ति वर्ष 2024-25 में 88 करोड़ लीटर एथेनॉल की आपूर्ति के लिए अपने ताजा निविदा में पहली बार यह फैसला किया है कि सहकारी चीनी मिलों से उत्पादित एथेनॉल को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह सहकारी चीनी मिलों के लिए सकारात्मक है, जिनकी 2023-24 सीजन में उत्पादित करीब 3.2 करोड़ टन चीनी में 30 फीसदी हिस्सेदारी रही है, लेकिन यह निजी मिल मालिकों के लिए थोड़ा नुकसानदेह हो सकता है। पहली निविदा में 9.16अरब लीटर एथेनॉल की आपूर्ति के लिए बोली मिली थी, जिसमें 8.37 अरब लीटर की बोली स्वीकार की गई। बहरहाल खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज संसद में कहा कि 2024-25 सत्र में 13 दिसंबर तक गन्ने का कुल 11,141 करोड़ रुपये भुगतान होना था, जिसमें से 2024-25 के पहले 70 दिनों में किसानों को 8,126 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है।

साथ ही इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले 5 वित्त वर्ष में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 24.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि इस दौरान डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक 21.8 फीसदी बढ़ा है। इसी अवधि के दौरान गन्ने की कीमत 26 फीसदी बढ़ी है, जबकि चीनी की कीमत सिर्फ 13 फीसदी बढ़ी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक विरोधाभास है, जहां कच्चे माल की थोक कीमतें अंतिम उत्पाद की कीमतों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ी हैं। उप-उत्पादों की स्थिति देखें तो पिछले 5 वर्षों में मोलैसिस की कीमतों में 45.7 फीसदी वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण एथेनॉल कार्यक्रम में मोलैसिस का बढ़ता उपयोग है।

इन्फोमेरिक्स ने कहा कि चीनी की कीमत में सुस्त वृद्धि की वजह यह है कि न्यूनतम बिक्री मूल्य के माध्यम से इस पर नियंत्रण होता है, जिसमें 2019 के बाद कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement