facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farmer Protest: किसान आंदोलन से उद्योग को रोजाना 500 करोड़ रुपये की लग रही चपत

Advertisement

Farmer Protest: इस आंदोलन का चौथी तिमाही में उत्तर भारत के राज्यों की GDP पर भी बुरा असर दिख सकता है। इन राज्यों के 34 लाख MSME और 70 लाख कामगार भी प्रभावित होंगे।

Last Updated- February 16, 2024 | 7:37 PM IST
Farmers Protest: Tear gas, water cannon fired on farmers moving towards Delhi Farmers Protest: दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों पर छोड़ी आंसू गैस, पानी की बौछार

किसान आंदोलन से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उद्योग संगठनों के अनुसार इस आंदोलन से उद्योग को रोजाना 500 करोड़ रुपये की चपत लग रही है। इसका चौथी तिमाही में उत्तर भारत के राज्यों की जीडीपी पर भी असर पड़ सकता है। कारोबारियों के अनुसार इस आंदोलन से दिल्ली के कारोबारियों को अब तक 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

आंदोलन से उत्तर भारत के राज्यों की एमएसएमई प्रभावित

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर भारत के उद्योग, कारोबार और रोजगार पर बुरा असर हो रहा है। इस आंदोलन के कारण रोजाना 500 करोड़ रुपये का उद्योग को नुकसान हो रहा है। जिसका चौथी तिमाही में उत्तर भारत के राज्यों की जीडीपी पर असर पडेगा।

वर्ष 2022-23 में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश इन चारों राज्यों की जीडीपी चालू मूल्य पर (current price) 27 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है। आंदोलन से उत्तर भारत के उपरोक्त चारों राज्यों में एमएसएमई को कच्चे और तैयार माल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इन राज्यों की करीब 34 लाख एमएसएमई के कारखानों में 70 लाख कामगार कार्य करते हैं। सरकार और किसान दोनों को जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

दिल्ली को अब तक लगी 300 करोड़ रुपये की चपत

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन से दिल्ली में कारोबार अब तक करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दिल्ली में आस-पास के राज्यों से खरीदारी करने के लिए आमतौर पर रोजाना 5 लाख कारोबारी व ग्राहक आते हैं। इसके अलावा सड़क ब्लॉक क्षेत्रों के पास स्थित दुकानों के कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो रहा है।

इस बीच, कैट ने दावा किया है कि आज किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद में देश भर के कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले और बाजारों में सामान्य रूप से कारोबार हुआ। हालांकि ट्रेड यूनियनों का दावा है कि भारत बंद सफल रहा और इसका व्यापक असर दिखा।

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement