facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Houthi rebel attacks: लाल सागर संकट से वाहन कलपुर्जा उद्योग प्रभावित

Advertisement

लाल सागर में हूती बागियों के हमलों से कंटेनरों की डिलीवरी का समय दोगुना, भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग पर असर, माल ढुलाई की दरों में तेजी

Last Updated- July 25, 2024 | 11:25 PM IST
Houthi rebel attacks

लाल सागर में हूती बागियों के हमलों की वजह से अरबों डॉलर हैसियत वाला भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग प्रभावित हो रहा है। कंटेनरों के डिलिवरी में लगने वाला समय दोगुना हो गया है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैनुफैचरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) ने गुरुवार को कहा कि सिंगापुर जैसे सक्षम बंदरगाहों पर काफी भीड़ बढ़ गई है और माल ढुलाई की दरों में भी तेजी देखी जा रही है क्योंकि जहाज अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे मार्ग का विकल्प अपना रहे हैं।

एसीएमए की महानिदेशक विन्नी मेहता ने गुरुवार को कहा, ‘कंटेनरों की डिलीवरी का समय बढ़ गया है और यह लगभग दोगुना या तिगुना हो गया है। व्यापार मार्ग इतना लंबा हो गया है कि जब आप लाल सागर को नजरअंदाज करते हो तब आपको दक्षिण अफ्रीका की ओर केप ऑफ गुड होप की तरफ जाना होता है ताकि यूरोप की तरफ बढ़ा जा सके। यूरोप में लगभग 33 फीसदी निर्यात होता है।’

भारत के वाहन कलपुर्जा उद्योग ने वर्ष 2023-24 में 21.2 अरब डॉलर का निर्यात करते हुए सालाना 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement