facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने से भारत को मिल रही सस्ती एलपीजी, अमेरिका से आयात में वृद्धि

Advertisement

अमेरिका से सस्ती एलपीजी के आयात से भारत में रसोई गैस की आपूर्ति मजबूत होगी

Last Updated- May 02, 2025 | 11:24 PM IST
LPG Shortage

अमेरिकी माल पर आयात शुल्क चीन ने बढाए और उसका फायदा भारत को मिल गया क्योंकि उसे अमेरिका से रसोई गैस (एलपीजी) पहले से कम दाम पर मिल रही है। उद्योग सूत्रों और ढुलाई के आंकड़ों से पता चला है कि भारत को पश्चिम एशिया के मुकाबले अमेरिका से ज्यादा सस्ती एलपीजी मिल रही है, जिस कारण अमेरिका से इसका आयात बढ़ेगा।

रिफाइनिंग उद्योग के शीर्ष सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि कच्चे तेल का आयात बढ़ाने और अमेरिका से तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति तेज करने के बाद भारत की सरकारी तेल कंपनियां जुलाई में अमेरिका से एलपीजी आयात की गुंजाइश तलाश रही हैं। यह आयात सावधि अनुबंध के तहत होगा, जब वे 2026 के लिए रसोई गैस आयात पक्का करने के लिए बात करेंगी।

पश्चिम एशिया से करार की गई आपूर्ति के बदले अमेरिका से फौरन सस्ती एलपीजी हासिल करने पर भी बातचीत चल रही है। भारत में एलपीजी का बाजार करीब 12 अरब डॉलर का है और यह अमेरिका से 2024 के व्यापार अधिशेष के एक तिहाई के बराबर है। भारत में संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और सऊदी अरब से ज्यादा एलपीजी आती है।

एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका से आयात शुरू हुआ तो देश भर में रसोई में इस्तेमाल होने वाले इस जरूरी ईंधन की आपूर्ति और भी मजबूत हो जाएगी। भारत ने 2024-25 में 2.08 करोड़ टन एलपीजी का आयात किया था, जो उसकी कुल जरूरत की करीब 66 प्रतिशत थी। इसमें अमेरिका की एलपीजी नहीं के बराबर थी। एक सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनी के आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘बाजार में सस्ती एलपीजी की आवक तेजी से बढ़ रही है।’ अमेरिका से उचित छूट मिलने के बाद वहां के आपूर्तिकर्ता भारत के बड़े एलपीजी बाजार पर कब्जा कर सकते हैं, जैसे यूक्रेन युद्ध और प्रतिबंध के बाद भारत के कुल तेल आयात में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रूस की हो गई थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह इस पर निर्भर करता है कि चीन के आयात शुल्क कितने लंबे समय तक रहते हैं। अमेरिका से एलपीजी तब मिली, जब चीनी आयात पर ट्रंप प्रशासन ने 145 प्रतिशत शुल्क लगाया और जवाब में चीन ने अमेरिकी आयात पर 125 प्रतिशत शुल्क लगा दिया।

चीनी एलपीजी के आयात की लागत आयातित शुल्क लगने से बढ़ गई थी और उन्हें मजबूरन पश्चिम एशिया का रुख करना पड़ा। जहाजों की आवाजाही के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2024 में चीन के एलपीजी आयात में अमेरिका का हिस्सा आधा यानि 1.8 करोड़ टन था।

 

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement