facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Tyre Industry: अमेरिका पर निर्भरता घटा रही टायर कंपनियां, शुल्क चुनौती से निपटने की तैयारी

Advertisement

सीएट, अपोलो और जेके टायर्स ने कहा अमेरिका में सीमित निर्यात, अब यूरोप और एशिया में बढ़ाएंगे मौजूदगी

Last Updated- May 26, 2025 | 7:06 AM IST
Tire manufacturing company announces 200% dividend, know record date and other details टायर बनाने वाली कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट एंड अन्य डिटेल्स

अमेरिका पर निर्भरता कम करते हुए अब भारत की टायर कंपनियां संभावित शुल्क चुनौतियों से निपटने की योजना बना रही हैं। यह कवायद ऐसे समय में की जा रही है जब कच्चे माल की कीमतें मार्जिन को प्रभावित कर रही हैं। सीएट, अपोलो टायर्स और जेके टायर्स जैसी प्रमुख कंपनियों ने अमेरिकी बाजार में अपने मौजूदा सीमित निर्यात का हवाला दिया और कहा कि श्रीलंका जैसे देशों के जवाबी शुल्क और संभावित अमेरिकी शुल्कों का तुरंत खास वित्तीय असर नहीं होगा।
सीएट के प्रबंध निदेशक अर्णब बनर्जी ने कहा कि अमेरिका की बिक्री का हिस्सा कुल आमदनी का एकल अंक में है।

अपोलो के मुख्य वित्तीय अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि कंपनी के 3 अरब डॉलर के राजस्व में अमेरिका की सिर्फ 10 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी है। मगर टायर विनिर्माता किसी भी संभावित जवाबी शुल्क की चुनौतियों से निपटने के लिए आकस्मिक योजनाएं बना रहे हैं।

जोखिम से निपटने के लिए वे भारत के आत्मनिर्भर भारत मिशन के साथ तालमेल बैठा रहे हैं और यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यात बढ़ा रहे हैं। वे अस्थिर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं। इस बीच, उद्योग संगठन प्रमुख इनपुट पर कम आयात शुल्क और सतत बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहन के तौर पर नीतिगत समर्थन पर जोर दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…IndusInd Bank पर सेबी की जांच तेज, डेरिवेटिव गड़बड़ी और शेयर बिक्री में खुलासा देरी की पड़ताल जारी

बनर्जी ने कहा कि चौथी तिमाही में वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सिएट के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मामूली गिरावट आई। लेकिन कंपनी ने श्रीलंका के 44 फीसदी जवाबी शुल्क की भरपाई के लिए भी योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘हमें बेहतर नतीजे की उम्मीद है। हमारे ट्रैक कारोबार में थोड़ी राहत दिख रही है जहां शुल्क कम होकर 4 फीसदी हो गए हैं।’ उन्होंने कहा कि सिएट अमेरिका में अपनी दीर्घकालिक निवेश योजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें उत्पाद विकास और विभिन्न श्रेणियों में पेशकश शामिल है।

अपने यूरोपीय परिचालन के जरिये वृहद तरीके से अमेरिका में सेवा देने वाली अपोलो टायर्स फिलहाल देखो और इंतजार करो की रणनीति अपना रही है। कुमार ने कहा, ‘शुल्क संरचना पर पूरी तरह स्पष्टता नहीं होने तक हम किसी तरह का रणनीतिक बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। अगर शुल्क मोटे तौर पर लागू हो जाते हैं तो हम उसी प्रकार कीमत तय करेंगे।’

अमेरिकी शुल्क के मसले पर जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंघानिया ने कहा कि ट्रक और पैसेंजर रेडियल पर 25 फीसदी और अन्य श्रेणियों पर 10 फीसदी शुल्क लगा दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ अमेरिका पर ही निर्भर नहीं हैं। हम पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और ब्राजील को भी निर्यात करते हैं। यह भौगोलिक विविधीकरण हमारी रणनीति का हिस्सा है।’

यूरोग्रिप टायर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी टीके रवि ने आगाह किया कि सभी कंपनियां इस प्रभाव से बच नहीं सकतीं, खासकर जो अमेरिका पर ज्यादा निर्भर हैं या जो भविष्य में वृद्धि के लिए बाजार को देख रही हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत अन्य निर्यातक देशों के मुकाबले अपेक्षाकृत अच्छी स्थिति में है और इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए।’

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 7:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement