facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीयूष गोयल का भारतीय उद्योगों को कड़ा संदेश: FTA के लिए सहयोग जरूरी

Advertisement

संरक्षण की मांग से बेपटरी हो सकती है व्यापार वार्ता

Last Updated- July 30, 2024 | 11:14 PM IST
New Delhi: Union Minister for Commerce and Industry Piyush Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारतीय उद्योगों को आयात शुल्क रियायतों के मामले में अनिच्छा को लेकर आगाह करते हुए कहा कि इससे ब्रिटेन (यूके) और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

गोयल ने कहा, ‘उद्योग जगत अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चाहता है, लेकिन जिस भी उद्योग से हम बात करते हैं, वे संरक्षण चाहते हैं। उन वस्तुओं को भारत में नहीं आना चाहिए । ऐसे में हम ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता कैसे करेंगे?

उद्योग जगत भारत द्वारा दी जा रही शुल्क रियायतों के पक्ष में नहीं है, लेकिन खुद हर चीज पर शून्य शुल्क चाहता है। क्या इस तरह से एफटीए होगा? आपकी तरफ से क्या सहयोग मिल रहा है?’केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए गोयल ने यह कहा।

भारत और ब्रिटेन ढाई साल से ज्यादा समय से व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों पक्ष इस साल की शुरुआत में समझौते को इच्छुक थे। हालांकि भारत में आम चुनाव और उसके बाद ब्रिटेन में चुनाव के कारण बातचीत में देरी हुई है। दोनों देशों के बीच बातचीत में उल्लेखनीय प्रगति हुई है,लेकिन कुछ वस्तुओं और सेवाओं की बाजार तक पहुंच, निवेश समझौता व कुछ अन्य मसलों का समाधान नहीं हो सका है।

इसी तरह से 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ एफटीए वार्ता शुरू हुए 2 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत धीमी है। प्रस्तावित एफटीए पर अगले दौर की वार्ता सितंबर में होने की उम्मीद है। गोयल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अब तक 4 एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं और साझेदारों के साथ गहन बातचीत के बाद ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने आरसीईपी से बाहर निकलने का साहसिक फैसला किया था, क्योंकि इस बातचीत का हिस्सा बनना बेहतर फैसला नहीं था।

मंत्री ने एफटीए में तेजी लाने के लिए उद्योगों के सहयोग का अनुरोध किया और कहा कि वे गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) का इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करें और साथ ही अपने मानक बढ़ाएं।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement