facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की RIL 10 साल में लगाएगी 60 अरब डॉलर

Advertisement

इसके साथ ही आरआईएल अन्य दिग्गजों की सूची मसलन टाटा, जेएसडब्ल्यू और अदाणी समूह में शामिल हो जाएगी, जिन्होंने अगले दशक के लिए भारी भरकम निवेश का ऐलान किया है।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:57 PM IST
Reliance Mcap

रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 साल में 60 अरब डॉलर का निवेश करेगी और यह अनुमान वैश्विक वित्तीय दिग्गज मॉर्गन स्टैनली का है। इसके साथ ही आरआईएल अन्य दिग्गजों की सूची मसलन टाटा, जेएसडब्ल्यू और अदाणी समूह में शामिल हो जाएगी, जिन्होंने अगले दशक के लिए भारी भरकम निवेश का ऐलान किया है।

पिछले महीने जेएसडब्ल्यू समूह ने अपने निवेश का लक्ष्य 70 अरब डॉलर कर दिया था, जो 2030 तक होगा और मुख्य रूप से बंदरगाह, स्टील और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में होगा। जेएसडब्ल्यू के नए निवेश आंकड़ों में ओडिशा में इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना पर होने वाला 5 अरब डॉलर का निवेश शामिल है, जिसकी घोषणा इस साल फरवरी में हुई थी।

टाटा समूह ने समूह की कंपनियों में 120 अरब डॉलर के निवेश योजना की घोषणा की है, वहीं अदाणी समूह ने अगले दशक में 100 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है, जो मुख्य रूप से एयरपोर्ट बनाने, बंदरगाह बनाने और सड़क बनाने पर होगा।

आदित्य बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली अल्ट्राटेक ने ऐलान किया है कि वह अगले तीन साल में 32,400 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च करेगी। आरआईएल ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि वह दूरदर्शी बयान
नहीं देती।

आरआईएल नई ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा और दूरसंचार में आगामी वर्षों में निवेश करेगी। पिछले साल शेयरधारकों की बैठक में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी का संचयी निवेश पिछले 10 साल में 150 अरब डॉलर से ज्यादा रहा है, जो किसी अन्य भारतीय कॉरपोरेट घराने से ज्यादा है और दुनिया भर के अग्रणी कारोबारों के मुकाबले भी।

अगले पांच साल में आरआईएल की योजना अपनी ज्यादातर ऊर्जा व डिजिटल सेवाओं को ग्रीन एनर्जी में शिफ्ट करने की है, जो न सिर्फ पर्यावरण अनुकूल होगा बल्कि कम लागत वाला भी। अंबानी ने ये बातें कही थी।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement