facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV उद्योग को बढ़ावा देने के लिए RIL लगाएगी LFP बैटरी फैक्ट्री

Advertisement

भारत में ईवी बिक्री में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसी प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां कई वर्षों से एलएफपी प्रौद्योगिकी पर काम कर रही हैं।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:49 PM IST
Reliance Mcap

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2026 तक लीथियम फेरस फॉस्फेट (एलएफपी) प्रौद्योगिकी के साथ बैटरी रसायन, सेल और पैक निर्माण के लिए विशाल बैटरी फैक्टरी स्थापित कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग को लीथियम निकल मैंगनीज कोबाल्ट (एलआई-एनएमसी) की मौजूदा बैटरी तकनीक से उभरती एलएफपी बैटरी तकनीक की दिशा में बढ़ने के लिए बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

यूबीएस के अनुमान के मुताबिक एलएफपी बैटरी द्वारा संचालित वैश्विक ईवी वर्ष 2030 तक वैश्विक बाजार का 40 प्रतिशत हिस्सा हो सकते हैं, जबकि फिलहाल यह अनुमान 17 प्रतिशत है। टेस्ला, रिवियन और फोर्ड जैसी कंपनियां इस प्रौद्योगिकी पर बड़ा दांव लगा रही हैं।

भारत में ईवी बिक्री में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसी प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां कई वर्षों से एलएफपी प्रौद्योगिकी पर काम कर रही हैं। दिल्ली की ओकाया इलेक्ट्रिक पहले ही स्कूटर क्षेत्र में अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मुकाबले विपणन के प्रमुख अंतर वाले कारक के रूप में एलएफपी बैटरी का उपयोग करने वाली पहली कंपनी बन गई है।

यात्री कारों में टाटा मोटर्स अपनी सभी इलेक्ट्रिक कारों – नेक्सन, टिगोर और टियागो में एलएफपी बैटरी का इस्तेमाल कर रही है। सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माताओं की बैटरी भारत में टाटा ऑटोकॉम्प द्वारा असेंबल की जाती है, जिसका चीन की कंपनी गुओक्सुआन हाई-टेक के साथ संयुक्त उद्यम है। इसका एक उदाहरण एमजी मोटर्स है, जिसने हाल ही में अपना किफायती मॉडल कॉमेट पेश किया है।

बैटरी कंपनियां दोनों तरह की बैटरी बनाने के लिए कतारबद्ध हो रही हैं। इनमें चीन की एसवीओएलटी की प्रौद्योगिकी के साथ एक्साइड, अमर राजा और पैनासोनिक जैसे कुछ नाम शामिल हैं। एलएफपी बैटरियों के कुछ फायदे होते हैं। उनका निर्माण सस्ता होता है, उन्हें निकल (जिसकी कीमत यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद बढ़ गई है, जो इसका प्रमुख आपूर्तिकर्ता है) की आवश्यकता नहीं होती है और न ही कोबाल्ट (यह मुख्य रूप से कांगो में उपलब्ध है, जहां मानवाधिकारों का उल्लंघन मसला बना हुआ है) की जरूरत होती है।

दरअसल एलएफपी कैथोड को केवल आयरन और फॉस्फेट की ही आवश्यकता होती है, जो दुनिया भर और भारत में प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। इनकी दाम भी स्थिर हैं। एथर एनर्जी के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी तरुण मेहता ने कहा ‘एलएफपी सस्ता और सुरक्षित है तथा हम इस पर लंबे समय से काम कर रहे हैं।’

ग्राहकों के नजरिये से भी एलएफपी बैटरियां अधिक सुरक्षित हैं और लंबे वक्त तक साथ देती हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे पहले बैटरी का उपयोग करने वाली ओकाया इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्याधिकारी अंशुल गुप्ता ने कहा कि बड़ा अंतर सुरक्षा का है। बैटरी धुआं छोड़ेगी, लेकिन स्कूटर में आग नहीं लगेगी या विस्फोट नहीं होगा। बैटरी का जीवनचक्र एनएमसी बैटरी से कम से कम दोगुना (सात से 10 वर्ष) रहता है।

एलएफपी बैटरियां एनएमसी बैटरियों की तुलना में पर्यावरण के अधिक अनुकूल होती हैं क्योंकि उनके निपटान के वक्त कोबाल्ट के पर्यावरण में जाने की कोई चिंता नहीं होती है। इनका दूसरा पहलू यह है कि एलएफपी बैटरियों को भंडारण के लिए अधिक जगह की आवश्यकता होती है (हालांकि इस समस्या को हल करने के लिए डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है) और उनमें ऊर्जा की सघनता कम होती है। इसका मतलब यह है कि एक बार के चार्ज में इनकी रेंज काफी कम होती है। इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए शायद इससे कोई समस्या न हो, लेकिन यात्री कारों के लिए निश्चित रूप से होगी।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement