उद्योग

सेमीकंडक्टर चिप का आयात बढ़ा

भारत में सेमीकंडक्टर आयात 2023-24 में 18.5% बढ़कर ₹1.71 लाख करोड़ पहुंचा

Published by
भाषा   
Last Updated- December 06, 2024 | 10:32 PM IST

सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि देश में सेमीकंडक्टर आयात 2023-24 में 18.5 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख करोड़ रुपये का रहा। इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 18.43 अरब सेमीकंडक्टर चिप का आयात किया।

First Published : December 6, 2024 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)