facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar consumption: इस सत्र में कम रहेगी देश में चीनी की खपत

Advertisement

इस्मा के मुताबिक, 2024-25 में चीनी खपत 280 लाख टन रह सकती है।

Last Updated- January 02, 2025 | 9:59 PM IST
Sugar prduction

सितंबर में समाप्त 2023-24 के चीनी सत्र में उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 2024-25 चीनी वर्ष (एसवाई) में भारत में चीनी की खपत घटकर लगभग 280 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 लाख टन कम है। खपत में कमी का अनुमान मुख्य रूप से 2024 के आम चुनाव जैसा कोई बड़ा कार्यक्रम न होने की वजह से लगाया जा रहा है।

इंडियन शुगर ऐंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) के मुताबिक इस साल के पहले 4 महीने में घरेलू बिक्री का कोटा (चीनी सत्र 2024-25) पिछले साल की समान अवधि से 7 लाख टन कम है। इसने कहा कि इसके पहले साल (चीनी सत्र 2023-24) में बिक्री के लिए ज्यादा कोटा आम चुनाव (अप्रैल-जून 2024) में बढ़ी मांग के कारण जारी किया गया था।

इस्मा ने एक बयान में कहा है, ‘इसे देखते हुए इस्मा का अनुमान है कि शेष महीनों में औसत घरेलू मासिक खपत करीब 23.5 लाख टन रहेगी औक 2024-25 चीनी सत्र में घरेलू खपत कम, करीब 280 लाख टन रहने का अनुमान है।’

इस्मा ने यह भी कहा है कि चालू विपणन वर्ष की पहली तिमाही में चीनी उत्पादन 16 प्रतिशत घटकर 95.40 लाख टन रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि से 18 लाख टन कम है। देश में चीनी उत्पादन में गिरावट की प्रमुख वजह महाराष्ट्र में कम उत्पादन और प्रमुख उत्पादक राज्यों में 18 से ज्यादा चीनी कारखानों में पेराई नहीं होना है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement