facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar mill: सहकारी चीनी मिलों को मिलेगा सस्ता लोन

Advertisement

नई योजना से 63 सहकारी चीनी मिलों को मिलेगा लाभ, एथनॉल उत्पादन और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Last Updated- March 07, 2025 | 11:23 PM IST
Sugar mills are giving attractive offers to farmers and workers demand increase in wages

देश के सहकारी चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति सुधारने और एथनॉल की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना की अधिसूचना जारी की है। इस योजना के तहत मौजूदा गन्ना आधारित एथनॉल डिस्टिलरी को ड्यूल फीड में तब्दील करने के लिए सब्सिडी वाले ऋण दिए जाएंगे।

योजना की अधिसूचना आज जारी की गई है और उम्मीद है कि इससे सीधे तौर पर देश के 63 सहकारी चीनी मिलों को फायदा होगा, जिनके साथ डिस्टिलरी जुड़ी हुई है। इससे एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि सहकारी चीनी मिलों को सिर्फ शीरा से नहीं बल्कि अनाज तथा मकई से एथनॉल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अब तक सिंगल फीड डिस्टिलरी को मल्टी फीड में तब्दील करने के लिए ब्याज अनुदान योजना का लाभ सिर्फ निजी चीनी कंपनियों को ही मिलता था।

सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ब्याज वाली अनुदान योजना के बाद डिस्टिलिशन क्षमता वाली देशकी सहकारी चीनी मिलें बैंकों या वित्तीय संस्थानों द्वारा दिए गए परियोजना ऋणों पर 50 फीसदी ब्याज अनुदान अथवा 6 फीसदी अनुदान (जो भी कम हो) के लिए पात्र होती हैं। यह सुविधा पांच साल के लिए ही मिलती है और इसमें एक वर्ष की मॉरेटोरियम अवधि भी शामिल है।

नैशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाइकनवरे ने कहा, ‘अधिकतर सहकारी चीनी मिलें एनसीडीसी के जरिये ऋण लेती हैं और उस ऋण पर करीब 8.5 फीसदी की दर से ब्याज लगता है, लेकिन सब्सिडी योजना के लागू होने के बाद ब्याज की दर 4.25 फीसदी के करीब हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपये के ऋण के लिए 4.25 फीसदी का ब्याज बेहतरीन है।

नाइकनवरे ने कहा, ‘अधिकतर चीनी मिलों को अपने शीरा आधारित संयंत्र को ड्यूल फीड वाले संयंत्र में तब्दील करने में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की जरूरत होती है और इस आकर्षक ब्याज दर के साथ निवेश आसान हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि सरकार की इस कवायद से सहकारी चीनी मिलों से जुड़ी डिस्टिलरी की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा क्योंकि वे अब अतिरिक्त 2-3 महीने तक चल सकते हैं क्योंकि गन्ना आधारित शीरे की आपूर्ति की समयावधि केवल 4 से 5 महीने ही होती है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement