facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वाइब्रेंट गुजरात: रिकॉर्ड निवेश करार होगा!

Advertisement

जरात की राजधानी गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Last Updated- January 05, 2024 | 11:24 PM IST
Vibrant Gujarat: Record investment agreement to be signed!

गुजरात सरकार को 10 जनवरी से शुरू होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में रिकॉर्ड संख्या में निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। वहीं अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी ईलॉन मस्क के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पर अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद इस साल फिर से द्विवार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल शिखर सम्मेलन का विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इसमें भविष्य की प्रौद्योगिकियों और हरित हाइड्रोजन, समेकंडक्टर तथा अंतरिक्ष-संबंधित विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

गुजरात औद्योगिक विकास निगम के वाइस-चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राहुल गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पिछले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की तुलना में इस संस्करण में राज्य में सबसे अधिक निवेश आएगा।’

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के 2019 संस्करण में रिकॉर्ड 28,360 परियोजनाओं तथा एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। 2017 में यह आंकड़ा 24,744 और 2015 में 21,304 था। मस्क के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसी अटकलें हैं कि मस्क राज्य में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए निवेश की घोषणा करने के लिए शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। टेस्ला के अपना विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए राज्य सरकार से संपर्क करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है।’

हालांकि, उन्होंने कहा कि गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और इसके बुनियादी ढांचे में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बना हुआ है।

गुप्ता ने पिछले साल अक्टूबर तथा नवंबर में ‘वाइब्रेंट गुजरात वाइब्रेंट डिस्ट्रिक्ट्स’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि राज्य ने पहले ही 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ 2,600 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से अधिकतर निवेश प्रस्ताव सिरेमिक, कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के इस वर्ष के संस्करण के लिए अभी तक एक लाख से अधिक प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है और 32 देशों के इसमे हिस्सा लेने की पुष्टि हो चुकी है। 2019 में 15 देशों ने इसमें हिस्सा लिया था।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 11:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement