उद्योग

योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा: यूपी को मिले ₹50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कानून व्यवस्था बनी आधार

योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और राज्य 2029-30 तक 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है

Published by
अर्चिस मोहन   
Last Updated- May 11, 2026 | 9:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य के औद्योगिक और आर्थिक पुनरुद्धार का आधार उनकी सरकार की कानून का शासन लागू करने में सफलता रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य को 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और राज्य 2029-30 तक 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

आदित्यनाथ ने भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक व्यापार  सम्मेलन 2026 को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली उपस्थिति थी। आदित्यनाथ ने सीआईआई और वहां मौजूद व्यापारिक नेताओं को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।  सीआईआई ने उन्हें हाल के हफ्तों में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। 

आदित्यनाथ ने उल्लेख किया कि यह दिन शुभ है, क्योंकि आज सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ है और 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण की भी वर्षगांठ है, जो भारत की ताकत का प्रतीक था।  आदित्यनाथ ने कहा कि जब उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला था, तब औसतन हर साल 300 से अधिक दंगे होते थे। यानी हर दिन एक दंगा, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स की वसूली, किसानों की आत्महत्याएं व महिलाओं की सुरक्षा का अभाव था। 

First Published : May 11, 2026 | 9:51 PM IST