facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys का बड़ा ऐलान: 10 सालों में सबसे बड़ा डिविडेंड! 440% डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय – पेमेंट की तारीख जानें

Advertisement

इंफोसिस का मुनाफा, डिविडेंड और कई बड़े फैसले: बोर्ड मीटिंग में हुए अहम एलान

Last Updated- April 17, 2025 | 7:31 PM IST
Infosys

इंफोसिस की 16-17 अप्रैल 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी के चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों को मंजूरी दी गई। बोर्ड ने कंपनी और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को इंडियन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड (INDAS) और इंटरनेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड (IFRS) के तहत पास किया। इससे जुड़ी सभी रिपोर्ट्स शेयर बाजारों को सौंप दी गई हैं।

शेयरहोल्डर्स को ₹22 का डिविडेंड मिलेगा

बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए ₹22 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। 5 रुपये की फेस वैल्यू के साथ ये 440% का डिविडेंड है। साथ ही ये बीते 10 सालों में सबसे बड़ा डिविडेंड है। यह डिविडेंड 30 जून 2025 को दिया जाएगा, बशर्ते कि 25 जून को होने वाली सालाना आम मीटिंग (AGM) में इसे मंजूरी मिल जाए। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई तय की गई है।

दो विदेशी कंपनियों का अधिग्रहण

इंफोसिस ने दो बड़ी विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसमें पहली है अमेरिका की MRE Consulting Limited और दूसरी ऑस्ट्रेलिया की तीन कंपनियां—The Missing Link Security Pty Ltd, The Missing Link Network Integration Pty Ltd. और The Missing Link Automation Pty Ltd. कंपनी ने इन सौदों को पूरा करने के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में नई सब्सिडियरी बनाने का भी फैसला लिया है।

कंपनी ने जापान में अपने जॉइंट वेंचर ‘HiPUS’ में Mitsubishi Heavy Industries के निवेश को भी मंजूरी दी है। यह साझेदारी जापान में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सीईओ को मिला मोटा स्टॉक बोनस

इंफोसिस ने अपने CEO और MD सलील पारेख को तीन तरह के स्टॉक इंसेंटिव देने की घोषणा की है। उन्हें करीब ₹34.75 करोड़ के शेयर परफॉर्मेंस के आधार पर दिए जाएंगे, ₹2 करोड़ के शेयर ESG यानी पर्यावरण-सामाजिक लक्ष्यों के आधार पर, और ₹5 करोड़ के शेयर कंपनी के लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर निर्भर रहेंगे। ये शेयर एक तय समय बाद वेस्ट होंगे, यानी उन्हें पूरी तरह से पाने के लिए कंपनी को लक्ष्य पूरे करने होंगे।

सीक्रेटेरियल ऑडिटर की नियुक्ति

कंपनी ने मकंरद एम. जोशी एंड कंपनी को अगले 5 साल के लिए कंपनी का सीक्रेटेरियल ऑडिटर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है।

 

US में मुश्किल में आई TCS, EEOC करेगा गंभीर आरोपों की जांच

 

 

Indo- US Trade: आंकड़ों से जानें Trump Tariff से क्यों घबराया है भारतीय उद्योग जगत

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement