कंपनियां

Infosys टॉप 10 कंपनियों से बाहर, 2 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू घटी, देखें लिस्ट

इंफोसिस के शेयरों में लगातार गिरावट और करीब 2 लाख करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू कम होने से कंपनी भारत की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 27, 2026 | 2:02 PM IST

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys अब भारत की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है। हाल के दिनों में कंपनी के मार्केट कैप में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जिसके बाद यह टॉप 10 से फिसल गई।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंफोसिस का मार्केट कैप अब करीब 4,74,954 करोड़ रुपये रह गया है। इसके मुकाबले रिलायंस इंडस्ट्रीज 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक भी इस लिस्ट में ऊपर हैं। वहीं टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी भी टॉप 10 में शामिल हैं।

कंपनी का नाम मार्केट कैप (करोड़ रुपये)
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1827568.88
एचडीएफसी बैंक 1216063.12
भारती एयरटेल 1110867.28
एसबीआई 1026260.02
आईसीआईसीआई बैंक 948016.74
टीसीएस 885147.02
बजाज फाइनेंस 574966.89
लार्सन एंड टुब्रो 561457.41
हिंदुस्तान यूनिलीवर 549698.64
एलआईसी 518048.92
इंफोसिस 474994.61

सोर्स: Screener

यह पढ़ें: क्या सच में IT सेक्टर पर युद्ध का असर कम है? LTTS ने बताई पूरी सच्चाई

Infosys Share में भारी गिरावट

Infosys Share में हाल के समय में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 11 प्रतिशत गिरा है। एक महीने में इसमें 8 प्रतिशत, तीन महीने में 30 प्रतिशत और छह महीने में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में भी शेयर करीब 21 प्रतिशत नीचे है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक यह करीब 28 प्रतिशत टूट चुका है।

हालांकि सोमवार को दोपहर करीब 1.45 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 1,171.50 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जिसमें करीब 1.48 प्रतिशत की हल्की बढ़त देखने को मिली।

यह पढ़ें: Aurobindo Pharma Buyback: सिर्फ 2 दिन बचे! 1,475 रुपये में शेयर बेचने का बड़ा मौका

क्या है गिरावट की वजह

बाजार में आईटी सेक्टर पर दबाव, कमजोर वैश्विक मांग और निवेशकों की सतर्कता को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसके चलते Infosys जैसी बड़ी कंपनी भी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है।

First Published : April 27, 2026 | 2:02 PM IST