facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Infosys को-फाउंडर नारायण मूर्ति की कंपनी Catamaran Venture ने खरीदी गोकलदास एक्सपोर्ट्स हिस्सेदारी

Advertisement

गोकलदास की शुरुआत साल 1979 में हुई थी। ये कंपनी देश में कपड़े के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स में से एक है।

Last Updated- October 13, 2023 | 2:58 PM IST
Narayana Murthy

Infosys के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति की अगुवाई वाली Catamaran Ventures LLP ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स में 1.12 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। बता दें, गोकलदास एक्सपोर्ट्स कपड़े बनाने यानी मैन्युफैक्चर करने और उन्हें एक्सपोर्ट करने का कारोबार करती है।

गोकलदास एक्सपोर्ट्स के लगभग 6.7 लाख इक्विटी शेयर Catamaran Ventures LLP के पास हैं, जिनकी कीमत करीब 57 करोड़ रुपये से अधिक है। कंपनी के शेयर बाजार पर परफॉर्मेंस की बात करें तो बीएसई पर इसका शेयर कल यानी गुरुवार को 850.55 रुपये पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर में करीब 11 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

गोकलदास एक्सपोर्ट्स के बारे में

कपड़ा उद्योग में आज अग्रणी कंपनियों में से एक गोकलनाथ की शुरुआत साल 1979 में हुई थी। ये कंपनी देश में कपड़े के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स में से एक है। कारोबार की बात करें कंपनी का सालाना कारोबार करीब 20 करोड़ डॉलर का है।

गोकलदास एक्सपोर्ट्स अपनी रिटेल सब्सिडियरी ‘द वेयरहाउस’ के माध्यम से कपड़े बेचती है। कंपनी के कुछ प्रमुख ग्राहकों में GAP, एडिडास, PUMA और ZARA जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

कैटामारन (Catamaran) दोगुनी करेगी अपनी एयूएम

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति  की पारिवारिक कंपनी कैटामारन (catamaran) ने भविष्य में अपने पोर्टफोलियो निवेश पर 15 प्रतिशत प्रतिफल का लक्ष्य रखा है, क्योंकि उसने अपना ध्यान शुरुआती चरण के निवेश से लेकर विकास और बाद के चरण में किए जाने वाले निवेश पर केंद्रित किया है।

इससे कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंप​त्तियां (एयूएम) अगले पांच साल के दौरान मौजूदा 1 अरब डॉलर से बढ़कर 2 अरब डॉलर हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- नारायण मूर्ति की Catamaran दोगुनी करेगी अपनी एयूएम

कैटामारन के अध्यक्ष दीपक पदाकी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘प्रत्यक्ष निवेश के लिए, हम वृद्धि-केंद्रित निवेश पर ध्यान दे रहे हैं और शुरुआती चरण में बेहद चयनशील नजरिया अपना रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा मुख्य तौर पर इसलिए है क्योंकि भारत में पिछले तीन-चार वर्षों में अर्ली-स्टेज स्पेस पूरी बदल बदल गया है। पिछले दो साल में पूंजी का व्यापक प्रवाह दिखा है। यह शुरुआती निवेश के लिए बेहद व्यस्त क्षेत्र बन गया है।’

पिछले करीब 30 साल से इन्फोसिस के साथ जुड़े दीपक को वर्ष 2022 में कैटामारन का अध्यक्ष बनाया गया था। बेंगलूरु में मुख्यालय वाली कैटामारन के टीम सदस्यों की संख्या 15 है।

 

 

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement