कंपनियां

Inox Wind के प्रमोटर्स ने लोन चुकाने के लिए 500 करोड़ रुपये का किया निवेश

Inox Wind ने BSE को बताया कि शेयर बाजार में उसके प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों ने आईनॉक्स विंड की इक्विटी शेयर की बिक्री के माध्यम से धन जुटाया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 17, 2023 | 1:16 PM IST

आईनॉक्स विंड लिमिटेड (Inox Wind Limited, IWL) ने गुरुवार को कहा कि उसके प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों ने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि शेयर बाजार में उसके प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह की इकाइयों ने आईनॉक्स विंड की इक्विटी शेयर की बिक्री के माध्यम से धन जुटाया।

आईनॉक्स विंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि आईडब्ल्यूएल के प्रवर्तकों के नेतृत्व में हाल ही धन जुटाने की पहल और उसके बाद पूंजी निवेश ने हमारी वित्तीय स्थिति को काफी हद तक मजबूत किया है।

आईनॉक्स विंड आईनॉक्सजीएफएल समूह का एक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें : DGCA ने ताशकंद के लिए IndiGo की उड़ान सेवाओं को मंजूरी दी

First Published : August 17, 2023 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)