facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inox Wind के शेयरों में दिख सकती है हलचल, 500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकते हैं प्रमोटर्स

Advertisement

7 अगस्त (सोमवार) को बीएसई (BSE) पर आईनॉक्स विंड के शेयरों 1.89 फीसदी गिरकर 209.85 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Last Updated- August 08, 2023 | 9:39 AM IST
wind power project

विंड एनर्जी से जुड़ी सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी आईनॉक्स विंड (Inox Wind Ltd) मंगलवार (8 अगस्त) को ब्लॉक डील के जरिए 500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकती है।

न्यूज चैनल CNBC TV-18 ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि इस डील के तहत शेयरों को Inox Wind के मौजूदा मार्केट प्राइस के मुकाबले अधिकतम 5 फीसदी तक कम भाव पर बेचा जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Adani Green में कतर फंड ने हिस्सेदारी खरीदी

Inox Wind, 5 बिलियन डॉलर के आईनॉक्स जीएफएल समूह का हिस्सा है, जो की विंड एनर्जी के बाजार में पूरी तरह से एकीकृत खिलाड़ी है।

आईनॉक्स विंड आईपीपी, उपयोगिताओं, पब्लिक सेक्टर की इकाइयों और कॉर्पोरेट निवेशकों और गुजरात, हिमाचल और मध्य प्रदेश में तीन विनिर्माण संयंत्रों (manufacturing plants) को सेवाएं देता है।

जबकि अहमदाबाद प्लांट और बड़वानी प्लांट ब्लेड और ट्यूबलर टावरों का निर्माण करते हैं, हब और नैकेल्स (hubs and nacelles) का निर्माण हिमाचल के ऊना संयंत्र (Una plant) में किया जाता है।

इसके पास गुजरात के भुज (Gujarat’s Bhuj)में हब और नैकलेस की सुविधा भी है। इसकी कुल विनिर्माण क्षमता 1,600 मेगावाट प्रति वर्ष है।

यह भी पढ़ें : PwC ने Paytm Payment Services के ऑडिटर पद से इस्तीफा दिया, S.R. Batliboi की हुई नियुक्ति

7 अगस्त को Inox Wind के शेयर गिरे

7 अगस्त (सोमवार) को बीएसई (BSE) पर आईनॉक्स विंड के शेयरों 1.89 फीसदी गिरकर 209.85 रुपये के भाव पर बंद हुए।

कंपनी की शेयरहोल्डिंग:

जून तिमाही तक, Inox Wind के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप्स के पास कंपनी में शेयरहोल्डिंग कुल 72.01 प्रतिशत है।
बता दें कि इस हिस्सेदारी में से कंपनी की प्रमोटर आईनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड की हिस्सेदारी 54.70 फीसदी है। इसके प्रमोटर ग्रुप में तीन कंपनियां शामिल है– देवांश ट्रेडमार्ट एलएलपी, आर्यवर्धन ट्रेडिंग एलएलपी और आईनॉक्स लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड। इन तीनों कंपनियों के पास क्रमश: 7.06 प्रतिशत, 5.23 प्रतिशत और क्रमशः 5.02 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

कैसा रहा InoX Wind का जून तिमाही परिणाम? 

Inox Wind ने लगभग एक हफ्ते पहले अपने जून तिमाही (Q1FY24) के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 64.3 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 130 करोड़ रुपये था।

वहीं, कंपनी के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू (consolidated revenue) में बढ़त देखने को मिली और यह 352 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें : Sterlite Technologies: कंपनी को मिला 250 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों ने भरी रफ्तार

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 9:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement