कंपनियां

Integra Essentia को 15 करोड़ रुपये का ठेका मिला

इंटेग्रा एसेंशिया ने हाल ही में दैनिक उपयोग के घरेलू उत्पाद (एफएमसीजी) खंड में प्रवेश किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 19, 2023 | 7:07 PM IST

पुनर्चक्रण क्षेत्र की कंपनी इंटेग्रा एसेंशिया को 15 करोड़ रुपये का नया ठेका मिला है। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। इंटेग्रा एसेंशिया ने हाल ही में दैनिक उपयोग के घरेलू उत्पाद (एफएमसीजी) खंड में प्रवेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “उसके कृषि व्यवसाय को सर्वेश्वर समूह से 15 करोड़ रुपये का ठेका मिला। कंपनी समूह को प्रति वर्ष लगभग 90 करोड़ रुपये के कृषि-उत्पादों की आपूर्ति करने की योजना बना रही है।”

कृषि-आधारित उत्पादों के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कंपनी भारत और विदेशी बाजारों में ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक सहयोग पर काम कर रही है। इंटेग्रा एसेंशिया इस्पात और नवीकरणीय ऊर्जा व्यवसाय में है।

First Published : November 19, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)