facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IL&FS फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्जदाताओं को 3,200 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 4:28 PM IST
Interim payment of Rs 3,200 crore to lenders of IL&FS Financial Services
BS

वित्तीय सेवा प्रदाता IL&FS फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्जदाताओं को 3,200 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान किया जाएगा। अक्टूबर 2018 में इसके निदेशक मंडल को भंग किए जाने के बाद से यह सबसे बड़ा नकद भुगतान होगा। इसके अलावा IL&FS समूह अपनी तीन अन्य कंपनियों के लिए 1,900 करोड़ रुपये का अलग से भी भुगतान करेगा। इस तरह समूह बकाया कर्ज के एवज में कुल 5,100 करोड़ रुपये का भुगतान कर्जदाताओं को करेगा। IL&FS समूह ने सोमवार को इस अंतरिम कर्ज भुगतान की जानकारी दी।

वित्तीय गड़बड़ियों के सामने आने के बाद कंपनी मामलों के मंत्रालय ने अक्टूबर 2018 में IL&FS के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। समूह की करीब 350 छोटी-बड़ी इकाइयों पर कर्जदाताओं के करीब 95,000 करोड़ रुपये बकाया थे। समूह की कंपनियों के खिलाफ कर्ज समाधान प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक करीब 27,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर्जदाताओं को किया जा चुका है।

सूत्रों ने कहा कि बैंकों ने IL&FS फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को 7,500 करोड़ रुपये से अधिक का सुरक्षित कर्ज दिया हुआ है। इसका निपटारा अंतरिम वितरण योजना और इनविट्स के जरिये सम्मिलित रूप से किया जाएगा। अभी 3,200 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान किया जा रहा है और बाकी राशि इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट्स) के आवंटन से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Adani Group गिरवी शेयर छुड़ाने के लिए 111.4 करोड़ डॉलर का समय से पहले भुगतान करेगा

सूत्रों के मुताबिक, बकाया भुगतान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है और अगले कुछ हफ्तों में पूरी हो जाएगी। इसमें से 2,250 करोड़ रुपये 28 बैंकों को लौटाए जाएंगे जबकि करीब 950 करोड़ रुपये सार्वजनिक डिबेंचर धारकों, सार्वजनिक कोषों एवं अन्य को वापस किए जाएंगे। IL&FS समूह पहले ही रेपिड मेट्रो गुड़गांव के लिए 623.3 करोड़ रुपये और रैपिड मेट्रोरेल गुड़गांव साउथ के लिए 1,273 करोड़ रुपये का अंतरिम भुगतान कर्जदाताओं को कर चुका है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement