facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SAIL से बड़े ऑर्डर और नई डील के दम पर इस Railway Stock ने लगाई छलांग, शेयर पर रखें नजर

Advertisement

ये उछाल SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के भिलाई स्टील प्लांट से ₹69.78 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आया।

Last Updated- January 03, 2025 | 4:58 PM IST
Stock Market Today

शुक्रवार को नवरत्न PSU कंपनी RITES के शेयरों में ज़बरदस्त हलचल देखने को मिली। बीएसई पर शेयर 4% की तेजी के साथ ₹304.75 तक पहुंच गए। ये उछाल SAIL (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के भिलाई स्टील प्लांट से ₹69.78 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिलने के बाद आया।

क्या है ये वर्क ऑर्डर?

SAIL ने RITES को WDS6 लोकोमोटिव्स के R3Y और R6Y की मरम्मत का काम दिया है। ये प्रोजेक्ट अगले तीन साल तक चलेगा। कंपनी ने इस खबर को गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए शेयर किया। इतना ही नहीं, RITES की सहायक कंपनी REMC Ltd. ने रेलवे एक अन्य कंपनी IRFC (इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन) के साथ एक समझौता (MoU) भी साइन किया है। इस समझौते का मकसद रेलवे के लिए पावर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के नए रास्ते खोजना है।

इस पार्टनरशिप में दोनों कंपनियां:

  • प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, DPR रिव्यू और ट्रांजैक्शन एडवाइजरी में साथ काम करेंगी।
  • रेलवे से जुड़े थर्मल, न्यूक्लियर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की फंडिंग पर फोकस करेंगी।
  • कैप्टिव मॉडल पर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए जॉइंट वेंचर बनाएंगी।

RITES का मुनाफा घटा, पर कंपनी बुलंद

हालांकि, पिछली तिमाही (Q2FY25) में RITES को थोड़ा झटका लगा। शुद्ध मुनाफा 27.8% गिरकर ₹73 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹101.2 करोड़ था। ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 7% गिरकर ₹540.9 करोड़ रह गया। लेकिन, कंपनी का अनुभव और ताकत इसे मजबूत बनाए रखते हैं। RITES ने अब तक 55+ देशों में प्रोजेक्ट पूरे किए हैं और ट्रांसपोर्ट कंसल्टेंसी व इंजीनियरिंग में भारत की लीडिंग कंपनी है।

Also Read: Banking Stocks में बनेगा पैसा? जेफरीज ने HDFC, ICICI Bank समेत इन 8 शेयरों पर दिये नए टारगेट, चेक कर लें पोर्टफोलियो

शेयर बाजार में हलचल

शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 0.63% की तेजी के साथ 294.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसके विपरीत, BSE सेंसेक्स 0.90% की गिरावट के साथ 79,223.11 पर था। RITES के शेयरों में अभी और हलचल देखने को मिल सकती है। SAIL के प्रोजेक्ट और IRFC के साथ नई साझेदारी निवेशकों को और आकर्षित कर सकती है। ऐसे में इस स्टॉक पर नज़र रखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement